Breaking News

एकता-विविधता भारत के डीएनए में है, मैडिसन स्क्वायर में बोले मोहन भागवत     |   किश्तवाड़ में छात्रा से दुष्कर्म मामले की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी गई     |   CM मोहन यादव ने सतना-रीवा में बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया     |   ट्रंप प्रशासन ने अमेरिकी मददगार अफगान के रिश्तेदार को सेंट्रल अफ्रीकी गणराज्य भेजा     |   नेपाल के कई जिलों में भोटे कोशी नदी के बढ़ते जलस्तर को लेकर अलर्ट जारी     |  

नोएडा पुलिस की बड़ी कामयाबी, मोबाइल स्नैचिंग गैंग का भंडाफोड़, 4 लुटेरे गिरफ्तार

नोएडा पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। नोएडा के सेक्टर 58 थाना पुलिस ने मोबाइल स्नैच और चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने चार शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है। चोरों के कब्जे से 52 मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की गई है। पुलिस ने बताया की पकड़े गए आरोपी भीड़भाड़ वाले इलाकों और मेट्रो में घटना को अंजाम दिया करते थे। इतना ही नहीं आरोपी नोएडा एनसीआर क्षेत्र में दर्जनों चोरी और लूट की वारदातों को पहले ही अंजाम दे चुके थे। आरोपी चोरी के मोबाइल फोन को अलग अलग पार्ट्स में बेचकर लाखों रुपए की अवैध कमाई किया करता थे।