Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ POCSO केस में FIR, BNS की 5 धाराओं के तहत मामला दर्ज     |   अफ्रीकी द्वीप देश केप वर्डे में सड़क हादसा, 25 लोगों की मौत     |   मणिपुर के चुराचांदपुर में एनकाउंटर, UKNA के 2 उग्रवादी ढेर     |   राम मंदिर चंदा चोरी मामले में 8 आरोपियों की बढ़ी मुश्किलें, 18 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे     |   PM मोदी कल मंत्रियों के साथ करेंगे रिव्यू मीटिंग, मंत्रालयों के कामकाज का लेंगे जायजा     |  

नीतीश की नजर UP पर, बिहार मॉडल पेश कर वोटर्स को लुभाने की तैयारी

बिहार के मुख्यमंत्री और दिग्गज नेता नीतीश कुमार की नजर 2024 पर है और इसके लिए उन्होंने उत्तर प्रदेश की सियासत को साधना जरूरी समझा है. यही वजह है कि नीतीश कुमार ने यूपी में अपनी सियासी जमीन बनानी शुरू की है. खास बात ये कि उन्होंने वाया यूपी 2024 को गुजरात मॉडल बनाम बिहार मॉडल बनाने की तैयारी शुरू की है. पिछले दिनों बिहार सरकार के एक मंत्री ने बयान दिया है कि यूपी के हजारों बच्चों को बिहार ने नौकरी दी, गुजरात मॉडल यूपी में फेल है.

नीतीश कुमार की जनसभा वाराणसी के रोहनिया में 24 दिसंबर को रखी गई है. वाराणसी का रोहनिया इलाका पटेल वोटबैंक के लिहाज से काफी अहम माना जाता है. इस जनसभा के माध्यम से नीतीश कुमार यूपी में अपनी मौजूदगी दिखाने जा रहे हैं. जनसभा को सफल बनाने की जिम्मेदारी नीतीश के बेहद करीबी माने जाने वाले श्रवण कुमार को सौंपी गई है. श्रवण कुमार बनारस में कैम्प कर इस आयोजन को सफल बनाने की कोशिश में हैं.