Breaking News

नेपाल के NDRRMA ने भोटेकोशी नदी में बाढ़ की स्थिति को लेकर हाई अलर्ट जारी किया     |   चीन: शी जिनपिंग ने तिब्बत में भूस्खलन के बाद राहत-बचाव कार्यों की समीक्षा की     |   नेपाल बाढ़: प्रधानमंत्री और मंत्रियों की एक महीने की सैलरी आपदा कोष में जमा होगी     |   नेपाल से आई बड़ी खुशखबरी! त्रिशूली हाइड्रो प्रोजेक्ट साइट से रेस्क्यू किए गए 350 मजदूर     |   नेपाल में त्रिशूली हाइड्रोपावर टनल में फंसे 350 मजदूरों का रेस्क्यू, कई भारतीय भी शामिल     |  

जम्मू रेलवे स्टेशन पर बम होने की खबर निकली फर्जी

जम्मू रेलवे स्टेशन पर बम रखे होने की सूचना जांच के बाद फर्जी निकली। पुलिस अधिकारी ने बताया कि रविवार शाम को एक अज्ञात व्यक्ति ने फोनकर मुख्य स्टेशन पर बम होने की सूचना दी थी। पुलिस ने रेलवे पुलिस के साथ मिलकर जल्द कार्रवाई की और पूरे स्टेशन की गहन तलाशी ली, लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। फोन करने वाले शख्स की पहचान करने की प्रक्रिया जारी है।

रेलवे स्टेशन पर संयुक्त तलाशी अभियान रविवार और सोमवार की मध्य रात्रि के दौरान कई घंटों तक चला। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की निगरानी में चलाए गए तलाशी अभियान के दौरान डॉग स्क्वायड की टीम और मेटल डिटेक्टर का भी इस्तेमाल किया गया। रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा और बढ़ा दी गई है।