Breaking News

CM विजय का बड़ा ऐलान, चेन्नई में 20 लाख वर्गफुट में बनेगा नया सचिवालय     |   राम मंदिर ट्रस्ट के नवनियुक्त CEO एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र (रिटायर्ड) अयोध्या पहुंचे     |   'ईरान के साथ कारोबार करने वाले देशों पर लगाएंगे प्रतिबंध', अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो बोले     |   एक्टर दुनिया विजय के बेटे के खिलाफ केस दर्ज, क्लासमेट से दुर्व्यवहार करने पर एक्शन     |   'ईरान पर फिर से अटैक करने को तैयार अमेरिका', ट्रंप का बड़ा ऐलान     |  

न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री ने राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की

न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने सोमवार को नई दिल्ली के राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन, अमेरिकी राष्ट्रीय खुफिया निदेशक तुलसी गबार्ड और यूक्रेनी विदेश मंत्री एंड्री सिबिहा तीन दिवसीय रायसीना डायलॉग में हिस्सा लेंगे। इस सम्मेलन में 125 देशों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री लक्सन उद्घाटन सत्र में मुख्य भाषण देंगे।

धानमंत्री नरेंद्र मोदी और न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय बैठक की। इससे पहले पीएम मोदी ने लक्सन का औपचारिक स्वागत किया। न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री लक्सन ने सोमवार को दिल्ली के राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि भी अर्पित की। इसके अलावा विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने स्वीडन की विदेश मंत्री मारिया एम स्टेनरगार्ड से मुलाकात की। वहीं, अमेरिका की राष्ट्रीय खुफिया निदेशक तुलसी गबार्ड ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से अहम मुलाकात की।