Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

नीरज चोपड़ा क्लासिक प्रतियोगिता अनिश्चित काल के लिए स्थगित, 24 मई को बेंगलुरु में होनी थी

पाकिस्तान से बढ़ते तनाव के बीच 24 मई को बेंगलुरु में होने वाली नीरज चोपड़ा क्लासिक प्रतियोगिता शुक्रवार को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई। दो बार के ओलंपिक पदक विजेता चोपड़ा ने पिछले महीने घोषणा की थी कि भाला फेंक टूर्नामेंट को पंचकुला से बेंगलुरु स्थानांतरित कर दिया गया है। चोपड़ा ने ट्विटर पर एनसी क्लासिक टीम की ओर से एक बयान पोस्ट करके प्रतियोगिता स्थगित होने की बात बताई। 

उन्होंने कहा कि टूर्नामेंट का संशोधित कार्यक्रम आने वाले समय में साझा किया जाएगा।‘‘मौजूदा स्थिति के मद्देनजर एनसी क्लासिक का शुरूआती चरण अगली सूचना तक स्थगित किया जाता है। यह निर्णय विचार और परामर्श के बाद लिया गया है जिसमें एथलीटों, हितधारकों और व्यापक समुदाय की भलाई को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है।''