Breaking News

हरियाणा: फरीदाबाद में सूरजकुंड मेले में झुला टूटा, कई लोगों के घायल होने की ख़बर     |   सिक्किम के ग्यालशिंग में भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर तीव्रता 4.2, जमीन से 5 किमी नीचे केंद्र     |   ओबामा दंपति पर नस्लवादी वीडियो को लेकर बवाल, डोनाल्ड ट्रंप ने निंदा की लेकिन माफी से साफ इनकार     |   टी-20 वर्ल्ड कप: USA ने टॉस जीता, टीम इंडिया के खिलाफ पहले गेंदबाजी का फैसला     |   भारत-पाक वर्ल्ड कप मैच पर नया मोड़, पहले हटने की बात करने वाला PCB अब ICC से बातचीत को आगे आया     |  

असम के नागांव में बाढ़ से करीब एक लाख लोग प्रभावित, 181 गांव जलमग्न

Assam: असम के नागांव में बुधवार को 181 गांव जलमग्न हो गए, जिससे करीब एक लाख लोग प्रभावित हुए। सबसे अधिक प्रभावित जिला श्रीभूमि है, जहां 2,31,536 लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। इसके बाद नागांव में 99,819 लोग और कछार में 89,344 लोग बाढ़ से प्रभावित हैं।

सात नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं, जिनमें हैलाकांडी जिले के मतिजुरी में कटाखाल नदी भी शामिल है। ब्रह्मपुत्र नदी भी कई स्थानों पर खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। सरकारी रिपोर्ट के अनुसार इन इलाकों में कुल 99,819 लोग प्रभावित हुए हैं। जिले के पास पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश और दीमा हसाओ में कपिली बांध के द्वार खुलने से बाढ़ की ये स्थिति पैदा हुई है।

जिला उपायुक्त नरेंद्र शाह ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया, राहत शिविरों में सरकारी सहायता पहुंची। बाढ़ की स्थिति के चलते इलाके में स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए हैं।