Breaking News

धार भोजशाला मामले में हाई कोर्ट के आदेश पर ASI का बड़ा फैसला: अब सालभर पूजा कर सकेंगे हिंदू     |   केंद्रीय मंत्री बंदी संजय के बेटे भगीरथ ने POCSO मामले में सरेंडर किया     |   रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने यूएई के राष्ट्रपति से की फोन पर बात     |   दिल्ली सरकार ने ATF पर VAT 25% से घटाकर 7% किया, एयरलाइंस और यात्रियों को मिलेगी राहत     |   NEET पेपर लीक केस: पीवी कुलकर्णी और मनीषा वाघमारे 10 दिन की CBI कस्टडी में भेजे गए     |  

बांदा मतदान केंद्र से करीब 2 किलोमीटर दूर नक्सलियों ने की फायरिंग

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव में पहले चरण की 20 सीटों के लिए मतदान जारी है। इनमें बस्तर संभाग की सभी 12 सीटें और दुर्ग संभाग की आठ सीटें शामिल हैं। बड़ी तादाद में वोटर्स पोलिंग बूथ पहुंच रहे हैं। 

छत्तीसगढ़ चुनाव के पहले फेज में मतदाता बढ़-चढ़कर लोकतंत्र के पर्व में शामिल हो रहे हैं। बता दें कि इस बार नक्शली प्रभावित इलाकों में जबरदस्त वोटिंग हो रही है। चुनाव आयोग के अनुसार, पहले दो घंटे में सबसे ज्‍यादा अंतागढ़, कांकेर, भानुप्रतापपुर में मतदान हुआ है।

छत्तीसगढ़ में चुनाव को नक्सलियों ने चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश की। आज सुबह बांदा मतदान केंद्र से करीब 2 किलोमीटर दूर बाहरी घेरे में तैनात डीआरजी जवानों पर नक्सलियों ने फायरिंग कर दी। 

सुकमा पुलिस ने जानकारी दी कि सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की और 10 मिनट बाद नक्सलियों की ओर से गोलीबारी बंद हो गई। सभी जवान सुरक्षित हैं और मतदान जारी है।