Breaking News

हरियाणा: फरीदाबाद में सूरजकुंड मेले में झुला टूटा, कई लोगों के घायल होने की ख़बर     |   सिक्किम के ग्यालशिंग में भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर तीव्रता 4.2, जमीन से 5 किमी नीचे केंद्र     |   ओबामा दंपति पर नस्लवादी वीडियो को लेकर बवाल, डोनाल्ड ट्रंप ने निंदा की लेकिन माफी से साफ इनकार     |   टी-20 वर्ल्ड कप: USA ने टॉस जीता, टीम इंडिया के खिलाफ पहले गेंदबाजी का फैसला     |   भारत-पाक वर्ल्ड कप मैच पर नया मोड़, पहले हटने की बात करने वाला PCB अब ICC से बातचीत को आगे आया     |  

नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे ने वाणिज्यिक उड़ानों का परिचालन शुरू, यात्रियों में उत्साह

Maharashtra: नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से गुरुवार को वाणिज्यिक उड़ानों का परिचालन शुरू हो गया। ये भारत के नागरिक उड्डयन क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि है, जिससे मुंबई महानगर क्षेत्र (एमएमआर) के लिए हवाई यात्रा क्षमता का विस्तार होगा। इंडिगो की बेंगलुरू से आने वाली पहली उड़ान सुबह आठ बजे हवाई अड्डे पर उतरी। यात्रियों ने इस उड़ान के अपने सफर का अनुभव साझा किया।

इस हवाई अड्डे से नवी मुंबई और आसपास के इलाकों के लोगों को काफी फायदा होगा। यात्रियों ने कहा कि अब मुंबई से तय की जाने वाली लंबी उड़ानों में कम वक्त लगेगा। नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा शुरुआत में रोजाना 12 घंटे यानी सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक संचालित होगा।

शुरुआती चरण के दौरान हवाई अड्डे से हर दिन 13 गंतव्यों के लिए 24 उड़ानें उडे़ंगीं। साथ ही, हवाई अड्डे में प्रति घंटे 10 विमानों के आवागमन को संभालने की क्षमता होगी। पहले चरण में एक रनवे और एक टर्मिनल है, जो हर साल दो करोड़ यात्रियों को सेवा देने में सक्षम है।

पांच चरणों वाले इस हवाई अड्डे का पहला चरण 19,650 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है।हवाई अड्डे के सभी पांच चरण पूरे होने तक ये सालाना नौ करोड़ यात्रियों को सेवा देगा। साथ ही इसमें समर्पित कार्गो टर्मिनल भी होगा।

पूरी परियोजना को एक विशेष प्रयोजन इकाई (एसपीवी), नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (एनएमआईएएल) के तहत कई चरणों में विकसित किया जा रहा है। इसमें अडाणी समूह की 74 फीसदी और बाकी 26 फीसदी हिस्सेदारी नगर और औद्योगिक विकास निगम (सिडको) के पास है। उम्मीद है कि इस नए हवाई अड्डे के बाद मुंबई के मौजूदा हवाई अड्डे पर भीड़ कम और सफर आसान हो पाएगा।