Breaking News

TMC के 20 बागी सांसदों को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, अयोग्यता मामले में देरी पर मांगा जवाब     |   तरुण तेजपाल को सुप्रीम कोर्ट से झटका, 2 हफ्ते में करना होगा सरेंडर     |   प्याज और चीनी की बढ़ती कीमतों पर दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने बुलाई बैठक     |   दिल्ली में अब तक H1N1 के कुल 2308 मामले सामने आए     |   J-K: पुलवामा में सुरक्षाबलों का ऑपरेशन, दो संदिग्ध गिरफ्तार     |  

Maharashtra: किसानों ने प्याज से निर्यात शुल्क हटाने का स्वागत किया, लगता था 20 फीसदी कर

हाल में प्याज की कीमत काफी गिरी है। वजह है महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, गुजरात और राजस्थान जैसे राज्यों में बम्पर फसल होना। इससे किसानों को भारी नुकसान हो रहा था, लेकिन अब उन्हें थोड़ी राहत मिली है। सरकार ने शनिवार को प्याज से 20 फीसदी निर्यात शुल्क वापस लेने का ऐलान किया। ये नियम पहली अप्रैल से लागू होगा। किसान अर्से से इसकी मांग कर रहे थे। सरकार के फैसले से वो राहत की सांस ले रहे हैं।

फिर भी कुछ किसानों का कहना है कि सरकार ने फैसला लेने में देरी कर दी। घरेलू मांग पूरी करने के लिए सरकार ने प्याज निर्यात पर कई प्रतिबंध लगाए थे। पिछले साल सितंबर में निर्यात पर बीस फीसदी शुल्क भी लगाया गया था, जिसे अब हटा लिया गया है।