Breaking News

CM विजय का बड़ा ऐलान, चेन्नई में 20 लाख वर्गफुट में बनेगा नया सचिवालय     |   राम मंदिर ट्रस्ट के नवनियुक्त CEO एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र (रिटायर्ड) अयोध्या पहुंचे     |   'ईरान के साथ कारोबार करने वाले देशों पर लगाएंगे प्रतिबंध', अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो बोले     |   एक्टर दुनिया विजय के बेटे के खिलाफ केस दर्ज, क्लासमेट से दुर्व्यवहार करने पर एक्शन     |   'ईरान पर फिर से अटैक करने को तैयार अमेरिका', ट्रंप का बड़ा ऐलान     |  

नाना पाटेकर ने किसानों के समर्थन में दिया बड़ा बयान

आगामी लोकसभा चुनाव से पहले किसानों का सरकार के खिलाफ आंदोलन जारी है। देश के किसान अपनी कुछ मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ आंदोलन कर रहे है। किसानों का ये आंदोलन बड़े लंबे समय से चल रहा है, कई राजनीतिक नेता भी किसानों के समर्थन में आगे आए है, और अब बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर भी किसानों के समर्थन में आ खड़े हुए है। 

नाना अक्सर देश के किसानों के समर्थन में बात करते है, और उनका फुल सपोर्ट करते है। इस बार भी उन्होंने किसानों का साथ देते हुए एक बड़ा बयान दिया है, नाना ने किसानों से कहा की अब वक्त मांग करने का नहीं बल्कि सरकार चुनने का है। 

नाना ने किसानों से बातचीत करते हुए कहा आप लोग अब सरकार से कुछ मांगों मत बल्कि अब ये तय करो की इस बार आपको कौन सी सरकार लानी है, नाना ने उनके राजनीति में आने के ऊपर भी एक बड़ा खुलासा किया है उनका कहना है कि मैं राजनीति में नहीं जा सकता क्योंकि मेरे जो पेट में है वही मुंह पर है जिस वजह से मुझे पार्टी से निकाल दिया जाएगा। में आप लोगों के सामने अपने दिल की बात कह रहा हूं, आप लोग हमे रोज खाना देते है और आप लोगों की ही किसी को नहीं पड़ी तो आपको सरकार की क्या पड़ी है।