Breaking News

कोलकाता के भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र में मतगणना केंद्र के बाहर BJP और TMC एजेंटों में बहस     |   यूएई के फुजैराह के पास टैंकर पर हमला, सभी क्रू सुरक्षित     |   अमेरिका का बड़ा मिशन, हॉर्मुज में व्यापारिक जहाजों की सुरक्षा के लिए ऑपरेशन किया लॉन्च     |   बिहार में फिर गिरा पुल: भागलपुर में विक्रमशिला पुल का एक स्लैब गंगा में समाया     |   ईरान की चेतावनी के बाद फारस की खाड़ी से जहाज हटने लगे, UAE के पास एंकरिज खाली; तनाव बढ़ा     |  

नितिन गडकरी ने रोड शो किया

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने से पहले बुधवार को बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं के साथ नागपुर में रोड शो किया।

रोड शो में गडकरी के साथ महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी मौजूद रहे।

नागपुर लोकसभा सीट पर कांग्रेस ने अपने मौजूदा विधायक विकास ठाकरे को मैदान में उतारा है। जिनकी टक्कर नितिन गडकरी से होगी। 

नितिन गडकरी ने 2014 और 2019 के लोकसभा चुनावों में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विलास मुत्तेमवार और महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले  को हराया था। नागपुर में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का मुख्यालय है।

यहां 19 अप्रैल को पहले चरण में पूर्वी विदर्भ इलाके की चार सीटों के साथ मतदान होगा।