Breaking News

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: अनिल मिश्रा-गोपाल राव समेत 70-80 लोगों को नोटिस     |   दसवीं के मौजूदा बैच पर लागू नहीं होगी तीन-भाषा नीति, CBSE की नई गाइडलाइंस     |   UP: ‘साइकिल चलेगी तो दंगा करवाएगी’, पीलीभीत में सीएम योगी ने सपा को घेरा     |   उलानबटार: भारतीय सेना ने 'खान क्वेस्ट 2026' में ऑपरेशनल तैयारी का प्रदर्शन किया     |   अफगानिस्तान पर PAK के हवाई हमलों में मरने वालों की संख्या बढ़कर 36 हुई, 163 घायल     |  

Tamil Nadu: नागपट्टिनम से सांसद और सीपीआई नेता सेल्वाराज का 67 साल की उम्र में निधन

तमिलनाडु की नागपट्टिनम लोकसभा सीट से चार बार के सांसद और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) के नेता एम. सेल्वराज का सोमवार को 67 साल की उम्र में निधन हो गया।  एम. सेल्वराज ने डेल्टा किसानों के समर्थन में कई विरोध प्रदर्शनों का नेतृत्व किया है। उनके परिवार में पत्नी कमलावथनम और दो बेटियां हैं। सेल्वारासु के नाम से लोकप्रिय सीपीआई नेता एम. सेल्वराज का जन्म 1957 में तिरुवरुर जिले में हुआ था। कुछ महीनों से उनकी तबीयत ठीक नहीं थी। 

सेल्वराज ने 1989 के लोकसभा चुनावों में नागपट्टिनम लोकसभा सीट से जीत हासिल की थी। वे 1996, 1998 और 2019 के लोकसभा चुनावों में भी सांसद चुने गए। एम. सेल्वराज के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन  के लिए तिरुवरुर जिले के सिधमल्ली में उनके आवास पर रखा गया है।