Breaking News

सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की फांसी देकर मौत की सजा के खिलाफ दायर PIL     |   विनोद तावड़े को यूपी बीजेपी की कमान, सतीश पूनिया पंजाब के बने प्रभारी     |   CM योगी का विपक्ष पर निशाना, बोले- ये पैसा लूटते थे और विदेश में जमा करवाते थे     |   यूपी ATS का बड़ा एक्शन, जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा एक संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार     |   यूपी: प्रयागराज में भारी बारिश का असर, कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल बंद     |  

हनुमानगढ़ी के नागा साधुओं ने हनुमान जी को अबीर गुलाल लगाकर किया होली का आगाज

Ayodhya:  भगवान राम की नगरी अयोध्या में रंगभरी एकादशी मनाने के साथ ही होली के उत्सव की शुरुआत हो गई है। हनुमानगढ़ी के नागा साधुओं ने अबीर और गुलाल लगाकर विराजमान हनुमानजी का पूजन किया और होली उत्सव का आगाज
किया। ढोल और नगाड़ों के साथ जुलूस निकालते हुए नागा साधुओं ने हनुमान जी के निशान के साथ राम नगरी के प्रमुख मठों और मंदिरों में होली का निमंत्रण भी दिया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी शामिल हुए।

ये परंपरा अयोध्या में रंगोत्सव शुरू होने का प्रतीक है, श्रद्धालुओ का कहना है कि  “अयोध्या के प्रत्येक मंदिरों में भगवान श्री राम लल्ला को अबीर गुलाल लगाकर के हम लोग इस चीज की शुरूआत, शुभारंभ कर रहे हैं।

इसके साथ ही नागा साधु सरोज दास ने बताया कि  “सभी मठों और मंदिर जाकर वहां पर सभी को रंग लगाकर होली खेलते हुए पंचकोसी परिक्रमा करेंगे सभी नागा साधु फिर उसके पश्चात हनुमानगढ़ी के लिए जाएंगे। सभी देशवासियों को ढेर सारी शुभकामनाएं।”

रंगों का त्योहार होली वसंत ऋतु के आने का प्रतीक भी माना जाता है। इस साल होली चार मार्च को मनाई जाएगी।