Breaking News

एकता-विविधता भारत के डीएनए में है, मैडिसन स्क्वायर में बोले मोहन भागवत     |   किश्तवाड़ में छात्रा से दुष्कर्म मामले की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी गई     |   CM मोहन यादव ने सतना-रीवा में बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया     |   ट्रंप प्रशासन ने अमेरिकी मददगार अफगान के रिश्तेदार को सेंट्रल अफ्रीकी गणराज्य भेजा     |   नेपाल के कई जिलों में भोटे कोशी नदी के बढ़ते जलस्तर को लेकर अलर्ट जारी     |  

दिल्ली बम विस्फोट मामले में एक और मुख्य आरोपी को NIA ने किया गिरफ्तार

भारत की जांच एजेंसी ने बड़ी सफलता हासिल की है. नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने पिछले महीने हुए दिल्ली बम ब्लास्ट केस मामले में कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को अरेस्ट किया है. बारामूला का डॉ. बिलाल नसीर मल्ला को दिल्ली ब्लास्ट केस में गिरफ्तार किया गया है. इस केस की संख्या- RC-21/2025/NIA/DLI है. इस केस में गिरफ्तार होने वाला नसीर मल्ला 8वां आरोपी हैं. उसे दिल्ली एनआईए की टीम ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तारी के बाद आरोपी मल्ला को दिल्ली के पटियाला हाउस में भी पेश किया गया. सुनवाई के बाद कोर्ट ने उसे 7 दिन की रिमांड पर भेज दिया है. 

रिमांड मिलने के बाद अगले सात दिन एनआईए उससे पूछताछ करेगी. उससे कई अन्य आरोपियों के बारे में भी पूछताछ हो सकती है. एनआईए की तरफ से की गई कथित जांच में सामने आया है कि बिलाल ने जानबूझकर मृतक आरोपी उमर उन नबी को रसद सहायता प्रदान करके उसे शरण दी थी. उसपर आतंकी सबूत नष्ट करने के आरोप लगे हैं. 

एनआईए इस खतरनाक आतंकी घटना के पीछे की साजिश की जांच जारी रखे हुए हैं. एंटी टेरर एजेंसी साजिश के सभी कड़ियों को सुलझाने में लगी हुई है. साथ ही अलग-अलग सेंट्रल और स्टेट एजेंसियों के साथ मिलकर काम कर रही है. 10 नवंबर को दिल्ली के लाल किला के पास एक कार में विस्फोटक फटने से 11 लोगों की मौत हो गई थी. इस हादसे की चपेट में आए लोगों के चिथड़े उड़ गए थे. 

इधर, आरोपी आमिर राशिद को आज फिर सात दिनों की रिमांड पर भेजा गया है. आरोपी को पटियाला हाऊस में पेश किया था. 16 नवंबर को इस आरोपी की गिरफ्तारी हुई थी. गिरफ्तारी के बाद से उसे दो अलग-अलग तारीख पर रिमांड पर भेजा गया था, जिसके बाद आज उसे फिर पेश किया गया था.