Breaking News

पवन सिंह, निशांत कुमार समेत अन्य नव निर्वाचित MLC कल लेंगे शपथ     |   केन्या में विरोध-प्रदर्शन के दौरान पुलिस की गोलीबारी, एक व्यक्ति की मौत     |   झारखंड में बिजली गिरने से दो महिलाओं समेत सात लोगों की मौत     |   मुंबई: स्कूल बस पर गिरा पेड़, 10 छात्र सुरक्षित निकाले गए, एक बच्चे की मौत     |   दिल्ली के परिक्रमा रेस्टोरेंट में लगी आग     |  

महाराष्ट्र: एनसीपी नेता के बेटे ने एसयूवी से टेंपो को मारी टक्कर, तीन लोग घायल

पुणे के पूर्व डिप्टी मेयर और एनसीपी (शरदचंद्र पवार) के नेता बंडू गायकवाड़ के बेटे सौरभ गायकवाड़ ने कथित तौर पर एसयूवी से टेंपो को टक्कर मार दी, जिससे तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने बुधवार को जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि बंडू गायकवाड़ का बेटा सौरभ गायकवाड़ (25) रॉन्ग साइड में 'टाटा हैरियर' चला रहा था, जिससे मंगलवार तड़के पुणे के मंजरी-मुंधवा रोड पर ये हादसा हो गया। एक्सीडेंट में सौरभ गायकवाड़ समेत तीन लोग घायल हो गए।

सोशल मीडिया पर एक्सीडेंट का वीडियो सामने आया है जिसमें तेज रफ्तार से आ रही एसयूवी मुर्गियों से भरे टेंपो से टकरा जाती है। पुलिस ने बताया कि टेंपो चालक और उसका सहायक भी हादसे में घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक, हादसे के बाद तीनों को अस्पताल ले जाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है।

पुलिस अधिकारी ने कहा, "सौरभ गायकवाड़ के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है, जो कथित तौर पर लापरवाही से और रॉन्ग साइड में गाड़ी चला रहा था। हमने उसे हिरासत में नहीं लिया है। अभी अस्पताल में उसका इलाज किया जा रहा है।