Breaking News

TMC के 20 बागी सांसदों को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, अयोग्यता मामले में देरी पर मांगा जवाब     |   तरुण तेजपाल को सुप्रीम कोर्ट से झटका, 2 हफ्ते में करना होगा सरेंडर     |   प्याज और चीनी की बढ़ती कीमतों पर दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने बुलाई बैठक     |   दिल्ली में अब तक H1N1 के कुल 2308 मामले सामने आए     |   J-K: पुलवामा में सुरक्षाबलों का ऑपरेशन, दो संदिग्ध गिरफ्तार     |  

Karnataka: मैसूरू में नौ हाथियों के भव्य स्वागत के साथ शुरू हुई दशहरा उत्सव की तैयारी

कर्नाटक के मैसूरू शहर में दशहरा उत्सव से पहले मनाया जाने वाला त्योहार बड़े धूमधाम से शुरू हुआ। जिसमें नौ हाथियों के दस्ते का शहर में भव्य स्वागत हुआ। ये हाथी इस साल विजयादशमी जुलूस की अगुवाई करेंगे।

दशहरा उत्सव के लिए इन हाथियों को नागरहोल टाइगर रिजर्व से मैसूरू लाया गया है। इन हाथियों में अभिमन्यु नाम का हाथी भी शामिल है, जो पिछले चार साल से सोने का ‘हौदा’ उठा रहा है। हाथियों के मैसूरू शहर पहुंचने पर वन अधिकारियों ने इनकी विशेष पूजा की। कांग्रेस विधायक तनवीर सेत ने पूजा के समय औपचारिक रूप से हाथियों का स्वागत किया।

मैसूरू सर्कल की वन संरक्षक डॉ. मालती प्रिया ने कहा, "आप जानते हैं कि हम इस साल दशहरा को भव्य तरीके से मनाने जा रहे हैं। हमने 21 अगस्त को वीरानहोसाहल्ली से 'दशहरा गजपायन' की शुरूआत किया। नौ हाथियों का पहला जत्था आ गया है और हम उन्हें महल में ले जा रहे हैं। विशेष पूजा की गई है। हम हाथियों के दूसरे जत्थे के आने की जानकारी इस हफ्ते में करेंगे।"