Breaking News

'अमेरिकी वार्ताकारों के साथ मीटिंग की उम्मीद', रूस से जंग के बीच बोले यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की     |   इसरो ने अंतरिक्ष में लॉन्च किया EOS-05 सैटेलाइट     |   नेपाल को भारत ने फिर भेजी मदद, राहत सामग्री लेकर दो एयरक्राफ्ट काठमांडू रवाना     |   कानपुर में पांडव नदी का बढ़ा जलस्तर, NDRF ने लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया     |   केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने ईओएस-05 सैटेलाइट की कामयाब लॉन्चिंग पर ISRO को दी बधाई     |  

मुंबई धमाके, NCP नेता संग डील और D कंपनी कनेक्शन… मिर्च-मसाले बेचने वाला

माया नगरी मुंबई… मेमन परिवार में 25 अप्रैल 1950 को एक लड़के का जन्म हुआ. नाम रखा गया मोहम्मद इकबाल मेमन. ड्राइवरी के बाद मिर्च मसाले का धंधा करने वाला एक आम शख्स कब और कैसे गैंगस्टर बन जाएगा किसी ने नहीं सोचा था. मेमन परिवार मिर्च और मसाले बेचने का धंधा करता था. उनकी कई दुकानें थीं, इस कारण मेमन परिवार के सभी लोगों को मिर्ची सरनेम से लोग पुकारते थे. यहीं से इकबाल मेमन का नाम भी इकबाल मिर्ची पड़ा.

1960 में हाईस्कूल की पढ़ाई छोड़ इकबाल टैक्सी चलाने लगा था. लेकिन परिवार चाहता था कि वो उनके बिजनेस को आगे बढ़ाए. उधर ड्राइवरी की नौकरी करते इकबाल भी थक चुका था. लेकिन इकबाल चाहता था कि वो कुछ ऐसा करे जिससे उसका बड़ा नाम हो और बहुत सा पैसा उसके पास हो. फिर वो कंटेनर से सामान चुराकर बेचने लगा.