Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ POCSO केस में FIR, BNS की 5 धाराओं के तहत मामला दर्ज     |   अफ्रीकी द्वीप देश केप वर्डे में सड़क हादसा, 25 लोगों की मौत     |   मणिपुर के चुराचांदपुर में एनकाउंटर, UKNA के 2 उग्रवादी ढेर     |   राम मंदिर चंदा चोरी मामले में 8 आरोपियों की बढ़ी मुश्किलें, 18 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे     |   PM मोदी कल मंत्रियों के साथ करेंगे रिव्यू मीटिंग, मंत्रालयों के कामकाज का लेंगे जायजा     |  

सचिन तेंदुलकर के डीपफेक वीडियो पर एक्शन में मुंबई पुलिस

तकनीक जैसे-जैसे विकसित हो रही है वैसे-वैसे इससे खतरा भी बढ़ता जा रहा है. कुछ वक्त पहले एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसे बाद में डीपफेक वीडियो बताया गया था. अब कुछ ऐसा ही मास्टर ब्लास्ट सचिन तेंदुलकर के साथ भी हुआ है. फिलहाल इस मामले पर मुंबई के साइबर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.

बीते दिनों यह मामला सामने आया था जब एक गेमिंग एप्लीकेशन साइट ने भारतीय क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर का डीपफेक वीडियो बनाया. सचिन तेंदुलकर के एक पुराने वीडियो को एडिट करके उसपर डीपफेक तकनीक का इस्तेमाल किया गया था. डीपफेक का उपयोग करके पुराने एडिट वीडियो के दुरुपयोग के बारे में जानने पर, सचिन तेंदुलकर ने सोमवार को एक्स पर ट्वीट किया था. उन्होंने मामले पर चिंता जताई थी. अब मुंबई पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है.