Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

झारखंड में मिल रहे नोटों के पहाड़, पीएम ने बोला विपक्ष पर हमला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को ओडिशा के दौरे पर हैं, जहां उन्होंने लगातार दो रैलियों को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने झारखंड के रांची में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की छापेमारी में सूबे के ग्रामीण विकास मंत्री और कांग्रेस नेता आलमगीर आलम के करीबी के यहां मिले नोटों के ढेर को लेकर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि झारखंड में नोटों के पहाड़ मिल रहे हैं. दरअसल, आलमगीर आलम के निजी सचिव संजीव लाल के नौकर के घर पर 25 करोड़ से अधिक का कैश मिला है.