Breaking News

राजधानी दिल्ली के कई हिस्सों में झमाझम बारिश     |   नागपुर: गोधनी वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट में क्लोरीन गैस लीक, 40 लोग अस्पताल में भर्ती     |   UP: ‘देश की संस्थाओं को अपमानित करना गलत’, सीएम योगी का राहुल गांधी पर पलटवार     |   साइबर टेररिज्म केस 2025: NIA की तेलंगाना के पेड्डापल्ली में कई जगहों पर छापेमारी     |   झारखंड सरकार ने पेपरलीक मामले में SC का नोटिस स्वीकारा, दाखिल करेगी जवाब     |  

देश के पूर्वी और पश्चिम तटों पर मानसून की दस्तक, बाकी इलाकों में जल्द होगा मानसून का प्रसार

Monsoon 2026: महीनों भीषण गर्मी और उमस से निजात का समय आ रहा है। मानसून ने भारत के पश्चिमी और पूर्वी तटों के कुछ हिस्सों में दस्तक दे दी है। तापमान में गिरावट आई है और गर्मी से राहत मिलनी शुरू हो गई है।

गोवा के कई इलाकों में, 21 जून की शाम से बूंदाबांदी या रिमझिम बारिश हुई है। इससे लोकप्रिय पर्यटक स्थल ताजगी भरे मानसून डेस्टिनेशन में बदल गए हैं। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में और इलाकों में बारिश होने के आसार हैं।

गोवा आने वाले सैलानियों का कहना है कि तटीय राज्य में मानसून का आकर्षण अनोखा होता है। बारिश के बाद मौसम सुहाना हो गया है और चिलचिलाती गर्मी के मुकाबले माहौल सुकून भरा हो गया है। पूर्वी तट पर भी कुछ ऐसे ही हालात बन रहे हैं।

आंध्र प्रदेश में, विशाखापत्तनम स्थित मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में कई जगहों पर गरज के साथ बारिश का अनुमान लगाया है। दोनों तटों पर मानसून के आगमन से आने वाले दिनों में मौसम ठंडा रहने और झमाझम बारिश होने के आसार हैं। इससे गर्मी से राहत मिलेगी। साथ ही अधिकारी भारी बारिश की आशंका वाले इलाकों में किसी भी आशंकित हादसे निपटने के लिए कड़ी नजर रखे हुए हैं।