Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

मोदी vs राहुल, खरगे, प्रियंकाः अप्रैल में किसने कितनी रैलियां की

मार्च से अप्रैल और अब मई आते-आते केवल महीना नहीं बदला है, चुनावी मिजाज और मौसम भी अब कुछ और है. माह-ए-अप्रैल ही में तपा देने वाली गर्मी पड़ रही है. इस गर्मी में दो चरणों की वोटिंग निपट चुकी है. दिलचस्प बात ये रही कि इन 30 दिनों में कांग्रेस की ओर से राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे और प्रियंका गांधी ने कुल मिलाकर जितनी रैलियां की, उससे अधिक जनसभाएं अकेले नरेंद्र मोदी ने कर डालीं.