Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ POCSO केस में FIR, BNS की 5 धाराओं के तहत मामला दर्ज     |   अफ्रीकी द्वीप देश केप वर्डे में सड़क हादसा, 25 लोगों की मौत     |   मणिपुर के चुराचांदपुर में एनकाउंटर, UKNA के 2 उग्रवादी ढेर     |   राम मंदिर चंदा चोरी मामले में 8 आरोपियों की बढ़ी मुश्किलें, 18 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे     |   PM मोदी कल मंत्रियों के साथ करेंगे रिव्यू मीटिंग, मंत्रालयों के कामकाज का लेंगे जायजा     |  

मोदी सरकार का वो दांव जो बढ़ा सकता है ममता की चिंता

लोकसभा चुनाव की जंग को जीतने के लिए बीजेपी हरसंभव कोशिश में जुटी है. मोदी सरकार ने ‘नागरिकता संशोधन अधिनियम'(सीएए) के नियम को लागू करने की रूप रेखा बना ली है, जो 2024 में बीजेपी के लिए मास्टर स्ट्रोक साबित हो सकता है. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इस मामले में होमवर्क पूरा कर लिया है. संभव है कि 26 जनवरी से पहले सीएए के नियम लागू हो जाएंगे.

सीएए लागू होने के बाद पकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश से भारत आए गैर-मुस्लिमों को नागरिकता मिलना आसान हो जाएगा, जिसके में सबसे ज्यादा फायदा बांग्लादेश से आकर पश्चिम बंगाल में बसे हिंदुओं खासकर मतुआ समाज के लोगों को होगा. इसका सीधा सियासी फायदा 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी को मिल सकता है, क्योंकि मतुआ समुदाय लंबे समय से सीएए के नियम को लागू करने की मांग करता रहा है.