Breaking News

TMC के 20 बागी सांसदों को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, अयोग्यता मामले में देरी पर मांगा जवाब     |   तरुण तेजपाल को सुप्रीम कोर्ट से झटका, 2 हफ्ते में करना होगा सरेंडर     |   प्याज और चीनी की बढ़ती कीमतों पर दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने बुलाई बैठक     |   दिल्ली में अब तक H1N1 के कुल 2308 मामले सामने आए     |   J-K: पुलवामा में सुरक्षाबलों का ऑपरेशन, दो संदिग्ध गिरफ्तार     |  

अमरनाथ यात्रा के लिए प्रशासनिक तैयारियां जोरों पर, 38 दिन तक चलेगी यात्रा

Jammu and Kashmir: जम्मू कश्मीर में अमरनाथ यात्रा अगले महीने शुरू होने वाली है। प्रशासन यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा के लिए सारे बंदोबस्त कर रहा है। अमरनाथ यात्रा के लिए भारी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है। इसी सिलसिले में साम्बा में आधुनिक ट्रांजिट कैंप बनाया गया है। वातानुकूलित शिविर में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। इनके अलावा पर्यटन विभाग ने यात्रियों की सुविधा के लिए एक हेल्प डेस्क बनाया है। अगर श्रद्धालु दर्शन के बाद घूमना चाहें तो यहां उन्हें सारी जानकारी मिल सकती है।

हर साल लाखों श्रद्धालु अमरनाथ गुफा की यात्रा करते हैं। ये गुफा अनंतनाग जिले में तीन हजार आठ सौ फीट से ज्यादा ऊंचाई पर है। श्रद्धालु बर्फ से बने प्राकृतिक शिवलिंग का दर्शन और पूजन करते हैं। इस साल अमरनाथ यात्रा 38 दिन तक चलेगी। यात्रा तीन जुलाई से शुरू होगी और नौ अगस्त को खत्म होगी।