Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, जंतर-मंतर पर निशु आजाद के पिता से मारपीट का है आरोप     |   खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित, 9 फ्लाइट डायवर्ट     |   बिहार: 4-5 दिनों में बढ़ेगा गंगा का जलस्तर, बक्सर समेत 7 जिलों में बाढ़ का खतरा     |   एअर इंडिया ने नशे में फ्लाइट उड़ाने वाले पायलट को नौकरी से निकाला, पॉजिटिव थी जांच     |   महाराष्ट्र: रत्नागिरी में लैंडस्लाइड, रघुवीर घाट बंद; 15-20 गांवों का संपर्क टूटा     |  

मायावती ने किया भारत बंद का समर्थन

सुप्रीम कोर्ट ने 1 अगस्त को SC-ST आरक्षण में सब कैटेगरी को लेकर फैसला दिया था. इस फैसले के बाद से ही देश में सियासी घमासान शुरू हो गया है. कई विपक्षी नेताओं ने सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का विरोध किया है. सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले को लेकर कई दलित संगठनों को आपत्ति है और वो इसका लगातार विरोध कर रहे हैं. आज 21 अगस्त को इसी के खिलाफ आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति ने भारत बंद बुलाया है. इस पर बसपा प्रमुख मायावती ने एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए ‘भारत बंद’ का समर्थन किया है. उन्होंने कहा कि बीजेपी और कांग्रेस आरक्षण विरोधी षडयंत्र कर रहे हैं. आरक्षण खत्म करने की इनकी मिलीभगत है.