ईद-उल-फितर करीब आते ही श्रीनगर के गोनी खान बाजार में त्योहार की जरूरी चीजें खरीदने के लिए भारी भीड़ उमड़ रही है। बाजार में चहल-पहल का माहौल है। लोग त्योहार के मौके पर नए कपड़े, जूते, गहने, मिठाइयां और उपहार खरीदने बाजार पहुंचे रहे हैं। दुकानदार भी बाजार ग्राहकों की भीड़ से काफी खुश हैं
कई लोगों ने बताया कि वे खरीदारी के अनुभव का पूरा लुत्फ उठा रहे हैं। ईद से पहले बाजार में खरीदारी करने आईं कई महिलाओं ने मेहंदी भी लगवाई। मेहंदी लगाने वाले कुछ कलाकार दूसरे राज्यों से भी आए हैं कि वे घाटी में आकर और व्यस्त मौसम में अपनी सेवाएं प्रदान करके खुश हैं।
ईद-उल-फितर रमजान के पवित्र महीने के अंत का प्रतीक है। भारत में ईद का त्योहार 20 या 21 मार्च को मनाया जा सकता है। ये ईद का चांद दिखने पर निर्भर करता है।
ईद से पहले श्रीनगर के गोनी खान बाजार में ग्राहकों की भारी भीड़
You may also like
यूपी में बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, अक्टूबर में 95.63% शिकायतों का हुआ समाधान.
अयोध्या मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ. ज्ञानेंद्र कुमार के खिलाफ अभियोजन स्वीकृति, प्रभुनाथ मिश्रा आत्महत्या मामले में बढ़ी कार्रवाई.
सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में बरेली फिर बना यूपी का नंबर-1 जिला, पीलीभीत दूसरे स्थान पर.
हेल्थ सप्लीमेंट के नाम पर बीमारी के इलाज का दावा करने वालों पर कसेगा शिकंजा, यूपी एफएसडीए ने जारी की गाइडलाइन.