Breaking News

अमित शाह मानहानि मामले में सुल्तानपुर कोर्ट ने राहुल गांधी को बरी किया     |   खड़गे के विवादित बयान पर भड़के बीजेपी कार्यकर्ता, पटना में बड़ा प्रोटेस्ट     |   राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसा     |   UP: बस्ती में बाइक पर पलटा तेज रफ्तार से आ रहा ट्रक, तीन की मौत     |   आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा की ओर बढ़ रहा चक्रवाती तूफान, ऑरेंज अलर्ट जारी     |  

शेयर बाजार में तीन दिन से जारी गिरावट थमी, सेंसेक्स 261 अंक चढ़ा

वैश्विक बाजारों से सकारात्मक संकेत पाकर बुधवार को बेंचमार्क शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी तीन दिन की गिरावट के सिलसिले को तोड़ते हुए बढ़त के साथ बंद हुए। अमेरिका-चीन व्यापार वार्ता में सफलता के शुरुआती संकेतों के कारण अधिकांश वैश्विक बाजारों में निवेशकों का रुझान सकारात्मक रहा।

30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 260 अंक बढ़कर 80,998 पर जबकि एनएसई निफ्टी 77 अंक चढ़कर 24,620 पर बंद हुआ। सेंसेक्स में शामिल शेयरों में इटरनल लिमिटेड, भारती एयरटेल, इंडसइंड बैंक, टेक महिंद्रा और रिलायंस इंडस्ट्रीज चढ़े जबकि बजाज फिनसर्व, एक्सिस बैंक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, टाइटन और लार्सन एंड टूब्रो के शेयर लुढ़के।

क्षेत्रीय मोर्चे पर इंफ्रास्ट्रक्चर, मेटल और ऑयल एंड गैस सूचकांकों सबसे ज्यादा उछाल आया जबकि रियलिटी और फाइनेंशियल सर्विसेज ने बाजार को नीचे खींच लिया। जापान के निक्केई, इंडोनेशिया के जकार्ता कम्पोजिट, हॉन्गकॉन्ग के हैंगसेंग और चीन के शंघाई कम्पोजिट सहित अधिकांश एशियाई बाजार बढ़त के साथ बंद हुए।

मंगलवार को यूरोपीय बाजारों में मिलाजुला रुख रहा जबकि सभी प्रमुख अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद हुए। विदेशी संस्थागत निवेशक मंगलवार को शुद्ध विक्रेता रहे और उन्होंने 2,853.83 करोड़ रुपये से ज्यादा के शेयर बेचे।