Breaking News

पवन सिंह, निशांत कुमार समेत अन्य नव निर्वाचित MLC कल लेंगे शपथ     |   केन्या में विरोध-प्रदर्शन के दौरान पुलिस की गोलीबारी, एक व्यक्ति की मौत     |   झारखंड में बिजली गिरने से दो महिलाओं समेत सात लोगों की मौत     |   मुंबई: स्कूल बस पर गिरा पेड़, 10 छात्र सुरक्षित निकाले गए, एक बच्चे की मौत     |   दिल्ली के परिक्रमा रेस्टोरेंट में लगी आग     |  

वैश्विक तेजी से बाजार में करीब एक फीसदी की तेजी, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,250 के करीब

ईरान और इजराइल के बीच युद्धविराम के बाद पश्चिम एशिया में तनाव कम होने के संकेतों के बीच बुधवार को स्थानीय शेयर बाजार में तेजी दर्ज की गई। कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और विभिन्न क्षेत्रों में भारी खरीदारी से बाजार में उम्मीद बढ़ी, जिससे सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में करीब एक फीसदी की तेजी आई। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 700 अंक उछलकर 82,755 पर जबकि एनएसई निफ्टी 200 अंक बढ़कर 25,244 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स पैक में टाइटन, इंफोसिस, महिंद्रा एंड महिंद्रा, भारती एयरटेल और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज सबसे ज्यादा बढ़त में रहे; जबकि भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड, कोटक महिंद्रा बैंक और एक्सिस बैंक गिरावट के साथ बंद हुए। क्षेत्रीय मोर्चे पर सभी सूचकांक मजबूत रहे जिसमें आईटी, ऑटो, टेलीकॉम, हेल्थकेयर, पावर और मीडिया शेयरों में एक फीसदी से ज्यादा की बढ़त देखी गई।

जापान के निक्केई, हॉन्गकॉन्ग के हैंग सेंग, चीन के शंघाई कंपोजिट और सियोल के कोस्पी सहित करीब सभी एशियाई बाजार बढ़त के साथ जबकि इंडोनेशिया का जकार्ता कंपोजिट गिरावट के साथ बंद हुआ। बुधवार को सभी यूरोपीय बाजार गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे। मंगलवार को अमेरिकी बाजार बड़ी बढ़त के साथ बंद हुए। विदेशी संस्थागत निवेशकों ने मंगलवार को 5,266 करोड़ रुपये की इक्विटी बेची।