Breaking News

CM विजय का बड़ा ऐलान, चेन्नई में 20 लाख वर्गफुट में बनेगा नया सचिवालय     |   राम मंदिर ट्रस्ट के नवनियुक्त CEO एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र (रिटायर्ड) अयोध्या पहुंचे     |   'ईरान के साथ कारोबार करने वाले देशों पर लगाएंगे प्रतिबंध', अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो बोले     |   एक्टर दुनिया विजय के बेटे के खिलाफ केस दर्ज, क्लासमेट से दुर्व्यवहार करने पर एक्शन     |   'ईरान पर फिर से अटैक करने को तैयार अमेरिका', ट्रंप का बड़ा ऐलान     |  

इंडिगो की श्रीनगर, जम्मू, अमृतसर, चंडीगढ़ समेत कई उड़ानें 10 मई तक रद्द

भारत पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच कई उड़ानों पर काफी असर पड़ा है। दरअसल, इंडिगो ने कई फ्लाइट्स रद्द कर दी हैं। बता दें कि यरलाइंस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए एडवाइजरी जारी की है। इसमें बताया गया है कि कई शहरों के लिए उड़ानें 10 मई तक रद्द कर दी गई हैं।

ट्रैवल एडवाइजरी में कहा है, आपकी सुरक्षा और संरक्षा हमारी प्राथमिकता है। वर्तमान स्थिति के कारण, श्रीनगर, जम्मू, अमृतसर, लेह, चंडीगढ़, धर्मशाला, बीकानेर, जोधपुर, किशनगढ़ और राजकोट के लिए सभी उड़ानें 10 मई 2025 तक 23:59 बजे तक रद्द हैं। हम स्थिति पर नजर रख रहे हैं और सभी प्राधिकरणों के साथ समन्वय बनाए हुए हैं। हम आपको आधिकारिक तौर पर अपडेट देते रहेंगे। साथ ही आपकी यात्रा योजना में हर संभव मदद करने को तैयार हैं। आपकी समझदारी और धैर्य के लिए धन्यवाद।

इंडिगो ने अपने एक्स अकाउंट पर रिफंड के लिए एक लिंक भी शेयर किया है। उन्होंने लिखा, आपकी सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण है। निम्नलिखित शहरों के लिए उड़ानें 10 मई तक 23:59 बजे तक रद्द हैं। हम आपकी यात्रा को आसान बनाने के लिए हैं। उड़ान की स्थिति को लिंक पर जाकर देखें और री-बुकिंग या रिफंड के लिए संपर्क करें।