Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ POCSO केस में FIR, BNS की 5 धाराओं के तहत मामला दर्ज     |   अफ्रीकी द्वीप देश केप वर्डे में सड़क हादसा, 25 लोगों की मौत     |   मणिपुर के चुराचांदपुर में एनकाउंटर, UKNA के 2 उग्रवादी ढेर     |   राम मंदिर चंदा चोरी मामले में 8 आरोपियों की बढ़ी मुश्किलें, 18 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे     |   PM मोदी कल मंत्रियों के साथ करेंगे रिव्यू मीटिंग, मंत्रालयों के कामकाज का लेंगे जायजा     |  

फिसल गई मन्नारा चोपड़ा की जुबान, खानजादी को कहा ‘कैरेक्टरलेस’

सलमान खान का रियलिटी शो, बिग बॉस 17 अब अपने चौथे हफ्ते में आ पहुंचा है और घरवालों के बीच हो रहे झगड़े बढ़ते ही जा रहे हैं. हाल ही में, कलर्स टीवी के इस रियलिटी शो के लेटेस्ट एपिसोड में हमने प्रियंका चोपड़ा की छोटी बहन मन्नारा चोपड़ा को जिग्ना वोहरा और रिंकू धवन और उनके बेस्ट दोस्त मुनव्वर फारुकी के साथ फिर एक बार झगड़ते हुए देखा. अपने गुस्से में मन्रारा चोपड़ा ने उनकी साथी कंटेस्टेंट खानजादी को कैरेक्टरलेस इंसान कहा और उनकी ये बातें नेटिजन्स को बिलकुल भी पसंद नहीं आईं.