Breaking News

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ा, फिर शुरू हुए जवाबी हमले     |   यूपी: प्रयागराज में गंगा-यमुना उफान पर, रिहायशी इलाकों में घुसा बाढ़ का पानी     |   ताहिर हुसैन की उम्रकैद के खिलाफ अपील सुनेगा दिल्ली हाईकोर्ट, 2 दिसंबर को होगी सुनवाई     |   दिशा सालियान की मौत मामले में CBI जांच के आदेश, बॉम्बे HC ने दी मंजूरी     |   राहुल गांधी आज नासिक दौरे पर, जिला अध्यक्षों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में होंगे शामिल     |  

मणिपुर: भारी बारिश के बाद इंफाल में अचानक बाढ़

मणिपुर के कई हिस्सों में पिछले दिनों भारी बारिश हुई है। इससे खासकर पूर्वी इंफाल को अचानक बाढ़ और भूस्खलन का सामना करना पड़ा है। निचले इलाकों में कई घर डूब गए हैं। लोगों को अपना घर-बार छोड़ना पड़ा है। प्रशासन और राहत संगठनों ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया और नुकसान का जायजा लिया। विस्थापितों में जरूरी सामान बांटे जा रहे हैं। मुश्किल हालात को देखते हुए लोगों ने सड़कों पर ही बह रहे पानी में मछलियां पकड़ने की कोशिश कीं।

कई लोगों का कहना है कि अचानक बाढ़ आने की वजह बड़े पैमाने पर जंगलों की कटाई है। प्रभावितों के लिए शेइजांग, थमनापोकपी और चाना गांवों में तीन अस्थायी राहत शिविर लगाए गए हैं। प्रशासन ने बताया कि इम्फाल, नम्बुल और इरिल समेत प्रमुख नदियों का स्तर काफी बढ़ गया है, लेकिन अभी खतरे के निशान से नीचे है।