Breaking News

मुंबई के कुर्ला में 13 मंजिला इमारत में लगी आग, 3 बच्चों समेत 9 लोग घायल     |   यूक्रेन: कीव में रूसी हवाई हमले में 3 लोगों की मौत, 6 घायल     |   कोलंबिया में सोने की खदान ढही, 6 मजदूरों की मौत; 12 से 15 लापता     |   टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के बाद बरेली में दिशा पाटनी के घर की सुरक्षा बढ़ाई गई     |  

मानसून सत्र के बीच NDA संसदीय दल की बैठक ‘मंगल मिलन’ जारी

संसद के मानसून सत्र के बीच राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) संसदीय दल की बैठक ‘मंगल मिलन’ जारी है। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत NDA के तमाम सांसद और केंद्रीय मंत्री शामिल हुए हैं। प्रधानमंत्री मोदी बैठक को संबोधित कर सांसदों को मार्गदर्शन देंगे।

बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन समेत NDA के कई प्रमुख नेता पहुंचे हैं। बैठक का नाम ‘मंगल मिलन’ रखा गया है। माना जा रहा है कि बैठक में मानसून सत्र के दौरान सरकार की रणनीति और महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।