Breaking News

नितिन नवीन कल जालंधर में समरसता संकल्प यात्रा को हरी झंडी दिखायेंगे     |   केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने मिस्र के प्रधानमंत्री से की मुलाकात     |   यूपी में सीट शेयरिंग पर कांग्रेस-सपा की बैठक अब कल नहीं होगी, अगले 2-3 दिन में फैसला     |   चीन में किम जोंग उन से मिल सकते हैं ट्रंप, APEC समिट के दौरान मुलाकात के संकेत     |   होर्मुज में एक और तेल टैंकर पर बारूदी सुरंग से हमला: ईरान     |  

’लिप सर्जरी’ को लेकर मंदिरा बेदी हुईं ट्रो

एक्ट्रेस मंदिरा बेदी अब सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर भी बन गईं हैं. 51 साल की उम्र में भी खुद को फिट रखने वालीं ये एक्ट्रेस अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो के जरिए से फिटनेस टिप्स शेयर करतीं हुईं नजर आती हैं. हाल ही में सोशल मीडिया प्रोफाइल पर शेयर किए लेटेस्ट वीडियो में, मंदिरा ने अपने फैन्स के साथ ये जानकारी शेयर की कि वो बढ़ती उम्र में भी किस तरह से अपनी सेहत का खयाल रख सकते हैं. किस तरह से उन्हें खुद को स्वस्थ और फिट रखना चाहिए. लेकिन इस वीडियो में मंदिरा का चेहरा थोड़ा अलग लग रहा था. उनका अलग चेहरा देखकर कुछ यूजर ने ये सोच लिया कि मंदिरा ने लिप सर्जरी कराई है.