Breaking News

नितिन नवीन कल जालंधर में समरसता संकल्प यात्रा को हरी झंडी दिखायेंगे     |   केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने मिस्र के प्रधानमंत्री से की मुलाकात     |   यूपी में सीट शेयरिंग पर कांग्रेस-सपा की बैठक अब कल नहीं होगी, अगले 2-3 दिन में फैसला     |   चीन में किम जोंग उन से मिल सकते हैं ट्रंप, APEC समिट के दौरान मुलाकात के संकेत     |   होर्मुज में एक और तेल टैंकर पर बारूदी सुरंग से हमला: ईरान     |  

मल्लिकार्जुन खरगे ने हिंदू समाज को बांटने के लिए खेल ​खेला: PM मोदी

गुजरात के सुरेंद्रनगर में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 'कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भगवान राम और भगवान शिव के संबंध में एक खतरनाक बयान दिया है। हिंदू समाज को बांटने के लिए खेल ​खेला गया है। वे रामभक्तों और शिवभक्तों में भेद करके लड़ाना चाहते हैं।

हजारों-हजार साल से चली आ रही हमारी परंपराएं, वो परंपराएं जिन्हें मुगल भी तोड़ नहीं पाए, अब कांग्रेस उन्हें तोड़ना चाहती है। तुष्टिकरण के लिए कांग्रेस और कितना नीचे जाएगी?'