Breaking News

अगर आज लोकसभा चुनाव हुए तो इंडिया ब्लॉक को 185 सीटें संभव: MOTN सर्वे     |   WB: TMC का पुलिस पर अभिषेक बनर्जी-डेरेक ओ'ब्रायन के साथ मारपीट का आरोप     |   47% लोगों ने कहा कि परिसीमन से जोड़े बिना महिला आरक्षण लागू हो: MOTN सर्वे     |   47% ने कहा राम मंदिर चढ़ावा चोरी का केंद्र-राज्य सरकारों पर नकारात्मक असर: MOTN     |   MOTN सर्वे में 70 फीसदी लोगों ने 'एक देश, एक चुनाव' का समर्थन किया     |  

सर्दियों में मेथी से बनाएं ये टेस्टी चीजें, बच्चों को भी आएंगी पसंद

सर्दी के मौसम में हरी सब्जियों का सेवन बहुत किया जाता है. इस समय सरसों, मूली के पत्ते और बथुआ के अलावा मेथी भी बहुत मिलती है. इसमें मौजूद विटामिन ए, विटामिन डी, निकोटिनिक एसिड, नियासिन, राइबोफ्लेविन, थायमिन, कैरोटीन, कैल्शियम, जिंक, पोटेशियम, मैंगनीज और कई तरह के पोषक तत्व सेहत के लिए फायदेमंद हो सकते हैं.

सर्दियों में मेथी का राग, पराठे, पूड़ी, सब्जी या फिर दाल में डालकर किया जाता है. लेकिन वहीं आप इससे बहुत ही हेल्दी और स्वादिष्ट चीजें बना सकते हैं. आइन जानते हैं मेथी से बनने वाली स्वादिष्ट डिश के बारे में

मेथी पत्ते की मठरी

मेथी के पत्तों से मठरी भी बनाई जा सकती हैं. सर्दियों में चाय के साथ आप इस मठरी को खाने का लुत्फ ले सकते हैं. इसे बनाने के लिए सूजी और मैदा का अच्छे से मिक्स कर लें. इसके बाद उसमें तेल, नमक और मेथी के बारीक कटे हुए पत्तों का डालकर हल्क गर्म पानी मिलाकर आटे की तरह गूंथ लें. इसके आप इसकी लोई तोड़ ले और इसे छोटे आकार में बेल लें. अब कड़ाही में तेल गर्म करें और इसमें इनपुड़ियाको डालकर धीमी आंच पर तल लें. दोनो तरफ से इसके ब्राउन होने के बाद इसे थाली में अलग निकाल लें. अब इसे थोड़ा ठंडा होने पर चाय के साथ सर्व कर सकते हैं.

मेथी चीला

आप मेथी चीला बना सकते हैं. इसके लिए आप दही, बेसन, फ्रेश कटी हुई मेथी साथ ही स्वाद अनुसार हल्दी और नमक डालकर अच्छे से मिक्स करें. अब इसमें पानी डालकर इसका एक गाढ़ा घोल बना लें. अब गैस पर धीमी आंच में गवा गर्म करें और इसमें हल्का से तेल डालकर लें, ताकि पेस्ट तवे पर चिपके न. इसके बाद इस घोल को तवे पर डालें और थोड़ा-थोड़ा घी तवे के किनारों पर डालते रहें. अब चीले को दोनों तरफ से सही सेक लें. लीजिए मेथी चीला बनकर तैयार है.

बाजरा मेथी पूरी