केंद्रीय गृह मंत्रालय (MHA) ने गुरुवार को AGMUT कैडर के 61 IAS और IPS अधिकारियों का बड़े पैमाने पर तबादला किया है। इनमें 21 IAS और 40 IPS अधिकारी शामिल हैं। गृह मंत्रालय के आदेश के अनुसार, इन अधिकारियों की नई तैनाती अरुणाचल प्रदेश, गोवा, मिजोरम और दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पुडुचेरी, चंडीगढ़, लक्षद्वीप, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह तथा दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव जैसे केंद्र शासित प्रदेशों में की गई है। मंत्रालय ने कहा है कि सभी तबादले तुरंत प्रभाव से लागू होंगे और अगले आदेश तक प्रभावी रहेंगे।
प्रमुख IAS अधिकारियों के तबादले
-
विवेक पांडे (2003 बैच) – अरुणाचल प्रदेश से दिल्ली
-
गरिमा गुप्ता (2004 बैच) – मिजोरम से दिल्ली
-
संजय गोयल (2004 बैच) – गोवा से अरुणाचल प्रदेश
-
पवन कुमार सैनी (2005 बैच) – अरुणाचल प्रदेश से दिल्ली
-
अमजद टाक (2005 बैच) – अरुणाचल प्रदेश से दिल्ली
-
सौगत बिस्वास (2006 बैच) – अरुणाचल प्रदेश से जम्मू-कश्मीर
-
शाहिद इकबाल चौधरी (2009 बैच) – जम्मू-कश्मीर से अरुणाचल प्रदेश
प्रमुख IPS अधिकारियों के तबादले
-
विवेक किशोर (1999 बैच) – अरुणाचल प्रदेश से दिल्ली
-
सिंधु पिल्लई ए. (2001 बैच) – अंडमान-निकोबार से दिल्ली
-
नाबाम गुंगटे (2003 बैच) – दिल्ली से अरुणाचल प्रदेश
-
चिन्मय बिस्वाल (2008 बैच) – अरुणाचल प्रदेश से दिल्ली
-
अजय कृष्ण शर्मा (2008 बैच) – गोवा से दिल्ली
-
ए. कोआन (2009 बैच) – अंडमान-निकोबार से दिल्ली
-
जितेंद्र कुमार मीणा (2012 बैच) – अंडमान-निकोबार से दिल्ली
-
राजेश कुमार शर्मा (2014 बैच) – जम्मू-कश्मीर से चंडीगढ़
गृह मंत्रालय ने कहा कि यह प्रशासनिक फेरबदल तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।