Breaking News

गलत इरादे से हुआ बयान का इस्तेमाल: कॉकरोच वाले बयान पर बोले CJI सूर्यकांत     |   PM पर राहुल गांधी का बयान निम्नस्तरीय और निंदनीय, व्यक्तिगत पीड़ा हुई: राजनाथ सिंह     |   उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने चमोली टनल हादसे में लोगों की मौत पर दुख जताया     |   जुलाई में थोक मूल्य महंगाई में गिरावट, जुलाई में 0.9% घटकर 9.78 फीसदी रही     |   आरजी कर रेप-मर्डर केस: पूर्व TMC MLA निर्मल घोष पर पुलिस स्टेशन के बाहर भीड़ का हमला     |  

पश्चिम बंगाल अमता बम विस्फोट मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने 2022 के पश्चिम बंगाल के अमता बम विस्फोट मामले में दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस विस्फोट में बम बनाने वाले एक व्यक्ति की मौत हो गई थी, जबकि तीन अन्य लोग घायल हुए थे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान असफर मिद्द्या और एंताजुल मिद्द्या के रूप में हुई है। दोनों हावड़ा (ग्रामीण) जिले के अमता क्षेत्र के रहने वाले हैं। एजेंसी ने मंगलवार रात तीन अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी के बाद उन्हें गिरफ्तार किया।

जांच एजेंसी के मुताबिक, 23 फरवरी 2022 को अमता थाना क्षेत्र के चंद्रपुर बाजार के पास अवैध रूप से देसी बम बनाए जा रहे थे। इसी दौरान कुछ बमों में विस्फोट हो गया था। एनआईए का कहना है कि बम निर्माण का काम असफर और एंताजुल के निर्देश पर किया जा रहा था। विस्फोट में जहाधर मोल्ला, मोहब्बत मोल्ला, मोइनुर रहमान और एसके महरम गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इनमें से एसके महरम की बाद में इलाज के दौरान मौत हो गई थी।

एनआईए ने अप्रैल 2024 में यह मामला स्थानीय पुलिस से अपने हाथ में लिया था। जांच में सामने आया कि दोनों आरोपी बम निर्माण नेटवर्क का संचालन कर रहे थे और इन बमों का इस्तेमाल इलाके में लोगों को डराने और आतंक फैलाने के लिए किया जाना था। एजेंसी ने बताया कि इस मामले में पहले ही चार लोगों को गिरफ्तार कर आरोपपत्र दाखिल किया जा चुका है। मामले की जांच अभी भी जारी है।