Breaking News

अमूल के बाद मदर डेयरी ने भी दूध के दाम बढ़ाए, कल से दो रुपये प्रति लीटर महंगा     |   रूस के विदेश मंत्री सर्गेइ लावरोव नई दिल्ली पहुंचे, कल ब्रिक्स समिट में लेंगे हिस्सा     |   केरल CM के नाम का कल होगा ऐलान: जयराम रमेश     |   अमूल ने दूध के दाम दो रुपये प्रति लीटर बढ़ाए     |   बागियों पर AIADMK का बड़ा एक्शन, 29 नेताओं को पद से हटाया     |  

भागलपुर में बड़ा हादसा टला: विक्रमशिला सेतु का स्लैब गिरा, ट्रैफिक डायवर्ट

बिहार के भागलपुर जिले में गंगा नदी पर बने विक्रमशिला सेतु का एक स्लैब सोमवार को अचानक ढह गया, जिसके बाद प्रशासन ने यातायात को वैकल्पिक मार्ग पर डायवर्ट कर दिया है। राहत की बात यह है कि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। भागलपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि मुंगेर के रास्ते वैकल्पिक मार्ग शुरू कर दिया गया है और लोगों, खासकर मेडिकल इमरजेंसी वाले मरीजों से अपील की गई है कि वे पटना जाने के लिए इसी मार्ग का उपयोग करें। उन्होंने कहा कि पुलिस और प्रशासन स्थिति को सामान्य करने में जुटे हैं।

बताया जा रहा है कि देर रात विक्रमशिला सेतु के दो पिलरों के बीच का स्लैब अचानक टूटकर गंगा नदी में गिर गया। सूचना मिलते ही जिला प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए और तुरंत यातायात रोककर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर हटाया गया। फिलहाल सेतु को पूरी तरह बंद कर दिया गया है और नौगछिया व भागलपुर दोनों ओर से सील कर दिया गया है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक पहले 10 इंच का एक्सपेंशन जॉइंट धंसा, जिसके बाद पिलर नंबर 133 के पास का स्लैब टूटकर गिर गया। घटना के समय पुल पर वाहनों की लंबी कतार लगी हुई थी, लेकिन पुलिस की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। गौरतलब है कि विक्रमशिला सेतु भागलपुर को सीमांचल समेत 16 जिलों से जोड़ता है और रोजाना यहां 30 हजार से ज्यादा वाहन गुजरते हैं।