Breaking News

तमिलनाडु CM विजय ने परिसीमन के खिलाफ विधानसभा में प्रस्ताव पेश किया     |   राज्यसभा में आज दो बिल पेश करेंगे अमित शाह     |   झारखंड: रांची छात्र आंदोलन का 19वां दिन, रात से पंडाल की बिजली गुल     |   जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में भारी बारिश से जलभराव, कई इलाकों में यातायात प्रभावित     |   मिस्र के कार्गो शिप पर हूती का अटैक, 4 की मौत     |  

रॉकी हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, जायदाद के लालच में पिता को उतारा था मौत के घाट

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में हुए सनसनीखेज रॉकी हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद मृतक के सौतेले बेटे और मुख्य आरोपी बादल को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसकी मां रेणु अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब रही। आरोपी बादल ने जायदाद के लालच में अपनी मां, पत्नी और दोस्तों के साथ मिलकर अपने सौतेले पिता का अपहरण किया और बड़ौत में उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। सबूत मिटाने के लिए आरोपियों ने शव का धड़ खेत में दबा दिया और सिर को चित्तौड़ा झाल गंग नहर में फेंक दिया था। पुलिस ने दो दिन पहले धड़ बरामद कर लिया था और अब गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर सिर की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।