Breaking News

घरेलू ATF की कीमत 1,15,000/किलोमीटर से घटाकर हुई ₹1,10,000/किलोमीटर     |   नेपाल में पेट्रोल-डीजल के दामों में भारी कटौती, LPG सिलेंडर में भी 100 रुपये सस्ता     |   चीन का कड़ा संदेश, शी जिनपिंग बोले- राष्ट्रीय संप्रभुता से कोई समझौता नहीं     |   नायरा एनर्जी ने पेट्रोल की कीमत में 5 और डीजल की कीमत में 3 रुपये प्रति लीटर की कटौती की     |   बिहार STF ने अंतरराज्यीय ड्रग नेटवर्क का किया भंडाफोड़, करोड़ों की नशीली दवाएं जब्त, 6 अरेस्ट     |  

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महायुति सरकार भारी जीत दर्ज करेगी: अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कहा कि महाराष्ट्र में महायुति सरकार आगामी विधानसभा चुनाव में भारी जीत दर्ज करेगी। पुणे में बीजेपी महाराष्ट्र राज्य सम्मेलन में शाह ने कहा कि लोगों ने नरेंद्र मोदी के 10 साल के शासन पर मुहर लगा दी है और तीसरी बार शासन करने का मौका दिया है।

उन्होंने कहा कि, 300 सीट गठबंधन की और 240 सीट भारतीय जनता पार्टी की। कांग्रेस ने 10 साल शासन किया, लेकिन कभी 240 सीट यूपीए में उनकी नहीं आई। मगर हमारा कार्यकर्ता और अच्छे का आशा रखने वाला कार्यकर्ता है, इसलिए थोड़ा मन में कसक रह जाती है, रह गई है ना, अरे जोर से बोलो रह गई कि नहीं रह गई है? पक्का रह गई है, तो कसक रह गई है, तो सर पकड़ कर नहीं बैठते हैं, नए लक्ष्य तय करते हैं। लड़ाई कहां दूर है। 2024 में ही चुनाव होने वाला है, सारी कसक महाराष्ट्र विधानसभा में पूरी करके फिर से भगवा लहराने का काम करेंगे।" 

शाह ने ये भी माना कि पिछले लोकसभा चुनाव में महाराष्ट्र में पार्टी का प्रदर्शन उम्मीद से कम था। महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन में बीजेपी, शिवसेना (शिंदे गुट) और एनसीपी शामिल हैं।