Breaking News

ट्रंप की धमकी पर ईरान का पलटवार, बोला- US के रुख में बदलाव तक कोई वार्ता नहीं     |   वियतनाम में नाव हादसा, भारतीयों समेत 15 लोगों के मारे जाने की आशंका     |   ट्रंप का बड़ा एलान, बातचीत जारी रहेगी... लेकिन ईरान के साथ सीजफायर पूरी तरह खत्म     |   मध्य प्रदेश के मंत्री कैलाश विजवर्गीय बोले- दतिया से आशुतोष तिवारी ही जीतेंगे     |   मध्य प्रदेश के मंत्री कैलाश विजवर्गीय बोले- दतिया से आशुतोष तिवारी ही जीतेंगे     |  

MP: 15 वर्षीय छात्रा के यौन उत्पीड़न के आरोप में पुलिसकर्मी गिरफ्तार के बाद निलंबित

मध्य प्रदेश के इंदौर में 15 वर्षीय छात्रा के यौन उत्पीड़न के आरोप में पुलिस के एक प्रधान आरक्षक को गिरफ्तार किया गया। कथित यौन उत्पीड़न को लेकर एक विद्यालय की छात्रा की शिकायत पर छत्रीपुरा थाने के प्रधान आरक्षक दीपक गिरवाल के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता के संबद्ध प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने बताया कि प्रधान आरक्षक को गिरफ्तार करने के बाद एक स्थानीय अदालत के सामने पेश किया गया जिसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। 15 वर्षीय छात्रा ने गिरवाल पर पीछा करते हुए छेड़खानी करने और हाथ पकड़कर गाड़ी में बैठने का इशारा करने के आरोप लगाए हैं।प्रधान आरक्षक को निलंबित कर दिया गया है और उसके खिलाफ लगाए गए आरोपों की विस्तृत जांच की जा रही है।