Breaking News

प्रतीक यादव की अस्थियां लेकर आज हरिद्वार पहुंचेगा यादव परिवार, VIP घाट पर होगा विसर्जन     |   हैदराबादः मलेशिया से आ रहे एयर एशिया के विमान को बम से उड़ाने की धमकी     |   सिक्किम राज्य दिवस पर पीएम मोदी ने दी बधाई, कहा- विकास में केंद्र करता रहेगा सहयोग     |   आजम खान ने तनखैया बोल अफसर से साफ कराए थे जूते, आज आ सकता है कोर्ट का फैसला     |   यूएई के बाद नीदरलैंड पहुंचे पीएम मोदी, एम्सटर्डम में भव्य स्वागत     |  

मुंबई: दो हजार रुपये के नोट बदलवाने के लिए आरबीआई कार्यालय के बाहर लंबी लाइन

दो हजार रुपये के नोट बदलवाने के लिए सैंकड़ों लोग मुंबई के आरबीआई कार्यालय पहुंच रहे हैं। कार्यालय के बाहर लोगों की लंबी लाइन देखी जा रही है। जबकि बैंकों में ₹2,000 के नोट बदलने की अंतिम तारीख 7 अक्टूबर को समाप्त हो गई। इसी वजह से आरबीआई कार्यालयों के बाहर लोगों की लंबी लाइन लगी हुई है।

मुंबई के माहिम इलाके में रहने वाले मुस्तफा हुसैन ने कहा कि उन्हें दो हजार रुपये के नोट बदलने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। कुछ बुजुर्गों को कुर्सियों पर बैठे देखा गया, जबकि कई लोग फुटपाथ पर बैठे अपनी बारी का इंतजार करते दिखे।

सुबह पांच बजे से बच्चे को गोद में लिए एक महिला अपनी बारी का इंतजार करती देखी गईं। महिला ने कहा कि उसे नहीं पता है कि उसकी बारी कब आएगी।

19 मई को आरबीआई ने दो हजार रुपये के बैंक नोटों को चलन से वापस लेने का ऐलान किया था। लोग देश भर के 19 आरबीआई कार्यालयों में दो हजार रुपये के नोट बदल सकते हैं।

लोग किसी भी डाकघर से भारतीय डाक के माध्यम से आरबीआई के किसी भी कार्यालय में दो हजार रुपये के  नोट भेज सकते हैं जिसके बाद वो रकम उनके बैंक खातों में जमा हो जाएगी।