Breaking News

उत्तराखंड में 10 IAS और 20 PCS अफसरों का ट्रांसफर, कई जिलों के CDO बदले     |   दिल्ली: शास्त्री पार्क अंडरपास के पास डीटीसी बस में लगी आग     |   सऊदी अरब में हूतियों का ड्रोन अटैक, पंपिंग स्टेशन को निशाना बनाने का दावा     |   अमेरिका: ब्रुकलिन में इमारत गिरने से एक की मौत, 10 जख्मी     |   हैदराबाद: मूसी कायाकल्प का पहला चरण जल्द होगा शुरू, CM रेवंत रेड्डी का ऐलान     |  

उरी-बारामूला नेशनल हाईवे पर भूस्खलन, यातायात पूरी तरह बाधित

जम्मू-कश्मीर के उरी-बारामूला नेशनल हाईवे पर भारी भूस्खलन के चलते यातायात पूरी तरह ठप हो गया है। जानकारी के अनुसार, पहाड़ का एक बड़ा हिस्सा सड़क पर आ गिरा, जिससे मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया है।

इस घटना के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं और यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन और संबंधित टीमें मौके पर पहुंचकर रास्ता साफ करने में जुटी हुई हैं।

अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि हालात सामान्य होने तक सुरक्षित स्थानों पर ही रहें और अनावश्यक यात्रा से बचें। फिलहाल हाईवे को बहाल करने के प्रयास जारी हैं।