Breaking News

छत्तीसगढ़ के लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, 10वीं-12वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी     |   पश्चिम बंगाल में दोपहर 3 बजे तक 78.68% वोटिंग     |   बंगाल में IMD का आंधी-तूफान का अलर्ट     |   सलीम डोला को लेकर दिल्ली से मुंबई लेकर जाएगी NCB की टीम     |   बंगाल चुनाव: भवानीपुर में बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी की TMC वर्कर्स से झड़प     |  

जलगांव में लखपति दीदी सम्मेलन, 11 लाख सर्टिफिकेट बांटेंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को महाराष्ट्र के जलगांव पहुंचे, जहां वो महिलाओं को बड़ी सौगात देंगे. पीएम 11 लाख लखपति दीदी को सर्टिफिकेट दे कर सम्मानित कर रहे हैं. महिलाओं को सर्टिफिकेट देने से पहले पीएम ने महिलाओं से बातचीत भी की.

लखपति दीदी को सम्मानित करने के साथ-साथ पीएम मोदी 2,500 करोड़ के फंड की भी घोषणा करेंगे, जिससे 4.3 लाख स्वंय सहायता समूहों (सेल्फ हेल्प ग्रुप) के लगभग 48 लाख सदस्यों को फायदा होगा. इसके साथ ही पीएम मोदी ₹5,000 करोड़ का बैंक लोन भी बांटेंगे, जिससे 2.35 लाख सेल्फ हेल्प ग्रुप के 25.8 लाख सदस्यों को फायदा होगा.