Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

MP के सागर में बीजेपी का पलड़ा भारी!

मध्य प्रदेश की सागर लोकसभा सीट अनुसूचित जाति  लिए आरक्षित है। इस लोकसभा सीट में सागर के साथ ही विदिशा जिले का भी कुछ हिस्सा आता है।

बीजेपी ने इस सीट से महिला मोर्चा की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लता वानखेड़े को मैदान में उतारा है, जबकि कांग्रेस ने हाल ही में बीएसपी से पार्टी में शामिल हुए चंद्रभूषण सिंह उर्फ गुड्डू राजा के नाम की घोषणा की है।

सागर सीट बीजेपी का गढ़ रही है, 1996 से इस सीट पर बीजेपी का कब्जा है। फिलहाल राजबहादुर सिंह यहां से बीजेपी के सांसद है।

बीजेपी इस बार भी यहां फिर से जीत का दावा कर रही है। बीजेपी का मानना है कि लोग उसकी विचारधारा और विकास के साथ हैं। 

वहीं पत्रकारों का कहना है यहां से कांग्रेस की हार का कारण लोकल नेताओं में गुटबाजी है। जिसका खामियाजा उन्हें हर बार भुगतना पड़ता है। 


हालांकि कांग्रेस नेताओं के मुताबिक, बीजेपी हर बार अपने धार्मिक एजेंडे पर चुनाव लड़कर ध्रुवीकऱण करती है, जिसकी वजह से उसे जीत हासिल होती है।

2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने मध्य प्रदेश की 29 में से 28 सीटों पर जीत दर्ज की थी और इस बार 2024 में भी बीजेपी अपना यही रिकॉर्ड दोहराना चाहेगी।

मध्य प्रदेश की 29 सीटों के लिए 19 अप्रैल से 13 मई तक चार चरणों में मतदान होगा।