Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ POCSO केस में FIR, BNS की 5 धाराओं के तहत मामला दर्ज     |   अफ्रीकी द्वीप देश केप वर्डे में सड़क हादसा, 25 लोगों की मौत     |   मणिपुर के चुराचांदपुर में एनकाउंटर, UKNA के 2 उग्रवादी ढेर     |   राम मंदिर चंदा चोरी मामले में 8 आरोपियों की बढ़ी मुश्किलें, 18 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे     |   PM मोदी कल मंत्रियों के साथ करेंगे रिव्यू मीटिंग, मंत्रालयों के कामकाज का लेंगे जायजा     |  

केरल: कोझिकोड को यूनेस्को के क्रिएटिव सिटीज नेटवर्क में 'सिटी ऑफ लिटरेचर' का दर्जा

केरल की फूड कैपिटल माने जाने वाले कोझिकोड शहर को अब यूनेस्को ने साहित्य श्रेणी में 'क्रिएटिव सिटी' के तौर पर मान्यता दी है। कोझिकोड यूसीसीएन यानी 'यूनेस्को क्रिएटिव सिटीज नेटवर्क' में शामिल दुनिया भर के 55 शहरों में से एक है। इसे अब सिटी ऑफ लिटरेचर का टैग हासिल है।

कोझिकोड कुछ सबसे प्रमुख साहित्यिक दिग्गजों का घर है जिन्होंने दुनिया भर में साहित्य के क्षेत्र में खास योगदान दिया है। नेटवर्क के एक हिस्से के रूप में, कोझिकोड यूसीसीएन के दूसरे सदस्य शहरों के साथ अपनी बेहतरीन चीजों को साझा करेगा। साथ ही वो जलवायु परिवर्तन जैसे मुद्दों के समाधान खोजने में भी दूसरे सदस्यों के साथ शामिल होगा।

यूनेस्को ने 2004 में यूसीसीएन की शुरूआत की थी। उसने सस्टेनेबल अर्बन डेवलपमेंट के लिए एक स्ट्रैटजिक फैक्टर के रूप में क्रिएटिविटी की पहचान की और नेटवर्क शहरों के बीच सहयोग को बढ़ावा दिया।