Breaking News

लद्दाख की मांगों पर सोनम वांगचुक ने तय की डेडलाइन     |   IRCTC केस में लालू परिवार पर 10 सितंबर को फैसला     |   बिहार में गंगा का जलस्तर रिकॉर्ड ऊंचाई पर, 12 जिलों में 22.42 लाख लोग प्रभावित     |   दिल्ली: सत्य निकेतन हादसे में बिल्डिंग मालिक की तलाश में 10 पुलिस टीमें गठित     |   दिल्ली सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: एक और शव बरामद, मृतकों की संख्या बढ़कर 7 हुई     |  

‘टाइगर 3’ का टीजर आते ही किंग खान का रिएक्शन

बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान ने आखिरकार सलमान खान की ‘टाइगर 3’ के टीजर का रिव्यू कर डाला है। एक्टर ने बताया कि उन्हें सलमान खान की दिवाली पर रिलीज हो रही ‘टाइगर 3’ का टीजर कैसा लगा। जानकारी मिल रही है कि, यशराज फिल्म्स की ‘टाइगर 3’ में शाहरुख खान का कैमियो देखने को मिलेगा। कुछ समय के लिए, लेकिन सलमान खान और शाहरुख खान को स्क्रीन पर दर्शक साथ में देख सकेंगे। ठीक वैसे ही जैसे, ‘पठान’ में सलमान खान का दम देखा था।

जानकारी के मुताबिक आपको बता दें 27 सितंबर यानि बुधवार को शाहरुख खान #AskSRK के जरिए फैंस से रूबरू हुए। उन्होंने इस सवाल जवाब के सेशन में फैंस के कई सवालों के जवाब दिए। खुद की फिल्म ‘डंकी’ से लेकर अपने जिगरी यार Salman Khan की ‘Tiger 3’ को लेकर रिएक्ट किया।