Breaking News

ईरान ने खाड़ी देशों में अमेरिका से जुड़े स्टील और एल्युमीनियम प्लांट्स पर हमला किया     |   'LDF और UDF के वर्षों के कुशासन ने केरलम को पीछे धकेला’, पीएम मोदी का एक्स पोस्ट     |   हनी सिंह का विवादित गाना महिलाओं के प्रति अपमानजनक-बेहद अश्लील: दिल्ली HC     |   गौतम अडानी ने अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में प्रभु श्रीराम के दर्शन किए     |   US-इजरायल से जंग के बीच ईरान में इंटरनेट ब्लैकआउट का 34वां दिन, NetBlocks का दावा     |  

1 अप्रैल 2025 से बदल जाएंगे ये नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा इसका सीधा असर

New Delhi: एक अप्रैल से व्यक्तिगत इनकम टैक्स के नियमों में बड़े बदलाव प्रभावी होंगे, जिसका असर साल 2026-27 के लिए इनकम टैक्स रिटर्न में दिखाई देगा। नई टैक्स व्यवस्था चुनने वाले व्यक्तियों के लिए टैक्स फ्री आय की सीमा सात लाख रुपये से बढ़ाकर बारह लाख रुपये कर दी गई है। वित्त विधेयक 2025 के अनुसार बारह लाख रुपये तक की आय वाले व्यक्तियों को अब इनकम टैक्स देने की जरूरत नहीं होगी।

पहले नई व्यवस्था के तहत बारह लाख रुपये की इनकम वाले व्यक्तियों को अस्सी हजार रुपये टैक्स देना पड़ता था। अब वेतनभोगी व्यक्तियों को भी पचहत्तर हजार रुपये की मानक कटौती मिलेगी, जिससे वित्त वर्ष 2025-26 के लिए टैक्स फ्री इनकम सीमा प्रभावी रूप से बारह लाख पचहत्तर रुपये हो जाएगी।

इसके अलावा वित्त विधेयक 2025 ने संपत्ति किराए पर टीडीएस छूट सीमा को आसान बनाते हुए इसे दो लाख चालीस हजार रुपये से बढ़ाकर छह लाख रुपये सालाना कर दिया है, जो एक अप्रैल से प्रभावी होगा।

राज्यसभा ने 27 मार्च को वित्त विधेयक 2025 को 35 सरकारी संशोधनों के साथ लोकसभा को लौटा दिया, जिसमें ऑनलाइन विज्ञापनों पर छह फीसदी डिजिटल टैक्स को खत्म करना भी शामिल है। इसके साथ ही 2025-26 का बजट सेशन खत्म हो गया, जो एक फरवरी से शुरू हुआ था। लोकसभा ने 25 मार्च को वित्त विधेयक पारित किया था।