आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल शुक्रवार को लुटियंस दिल्ली के फिरोजशाह रोड पर बंगला नंबर पांच में शिफ्ट हो जाएंगे। ये बंगला एएपी मुख्यालय के नजदीक है। ये बंगला आधिकारिक तौर पर पंजाब से पार्टी के राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल को मिला था।
इससे पहले दिन में पूर्व उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया राजेंद्र प्रसाद रोड पर बने बंगले में शिफ्ट हो गए। पार्टी नेताओं ने बताया कि ये घर एएपी के राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह का आधिकारिक आवास है। केजरीवाल का नया आवास, रविशंकर शुक्ला लेन में एएपी मुख्यालय के नजदीक है। यहां पर वो अपने परिवार के साथ रहेंगे।
कथित शराब नीति घोटाले में पांच महीने से ज्यादा समय तक तिहाड़ जेल में बंद रहने के बाद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के अपने फैसले से सभी को चौंका दिया था। उन्होंने इस्तीफा देने की घोषणा करते हुए कहा कि वो अगले साल फरवरी में होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनावों में जनता से "ईमानदारी का प्रमाण पत्र" मिलने के बाद ही मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।
केजरीवाल ने CM आवास खाली करना शुरू किया, ये होगा नया पता
You may also like
पीएम मोदी ने वियतनाम के नए राष्ट्रपति तो लाम को दी बधाई, कहा- दोनों देशों के बीच मित्रता और होगी मजबूत.
CM योगी के नाम से PM को भेजा फर्जी पत्र, दोषी आरोपी गिरफ्तार.
उत्तराखंड में LPG संकट के बीच हरिद्वार के होटलों में बुकिंग रद्द.
नोएडा प्राधिकरण की बोर्ड बैठक में नई स्कीमों को मंजूरी, फ्लैट खरीदारों को मिलेगी राहत.