Breaking News

नोएडा के सेक्टर 144 में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन बिल्डिंग की शटरिंग गिरने से 2 मजदूर की मौत     |   सूरजकुंड हादसा: झूले के मालिक समेत दो आरोपी गिरफ्तार     |   राजस्थान: नकली FMGE सर्टिफिकेट मामले में SOG ने 20 और संदिग्ध डॉक्टरों की लिस्ट तैयार की     |   कप्तान आयुष म्हात्रे और कोच समेत अंडर 19 वर्ल्ड कप जीतने वाले खिलाड़ी मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंचे     |   वीर सावरकर को भारत रत्न दिया जाता है तो इससे भारत रत्न का सम्मान बढ़ेगा: मोहन भागवत     |  

गणपति का आशीर्वाद लेने सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे कार्तिक आर्यन

अभिनेता कार्तिक आर्यन ने हाल ही में अपनी फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ की सफलता का आनंद उठा रहे हैं। दिवाली पर रिलीज हुई इस फिल्म ने सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन किया। करीब 150 करोड़ रुपये की लागत से बनी यह फिल्म अब तक  247.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन करते हुए हिट साबित हो चुकी है। वहीं, 22 नवंबर को कार्तिक आर्यन ने अपना 34वां जन्मदिन मनाया। अभिनेता ने सोशल मीडिया पर गोवा में दोस्तों के साथ जन्मदिन मनाने की तस्वीरें भी साझा की। अब मंगलवार को अभिनेता मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर दर्शन और पूजन करने के लिए पहुंचे। मंदिर पहुंचकर अभिनेता ने गणपति का आशीर्वाद लिया।