Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

'कन्नड़ की उत्पत्ति तमिल से हुई' वाली टिप्पणी के लिए कमल हासन को हाईकोर्ट की फटकार, माफी मांगने को कहा

Karnataka: कर्नाटक उच्च न्यायालय ने मंगलवार को कहा कि अभिनेता कमल हासन को अपनी उस टिप्पणी के लिए माफी मांगनी चाहिए, जिसमें उन्होंने कहा था कि 'कन्नड़ तमिल से पैदा हुई है'।

अभिनेता कमल हासन ने सोमवार को कर्नाटक उच्च न्यायालय में याचिका दायर कर राज्य में फिल्म ‘ठग लाइफ’ की सुचारू रिलीज सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा देने का अनुरोध किया है। ये कदम कर्नाटक फिल्म चैंबर ऑफ कॉमर्स (केएफसीसी) की हाल की घोषणा के जवाब में उठाया गया है, जिसमें उसने कहा था कि वो कर्नाटक में फिल्म के प्रदर्शन की इजाजत तब तक नहीं देगा, जब तक हासन अपने उस बयान के लिए सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांग लेते, जिसमें उन्होंने कहा था कि कन्नड़ तमिल से विकसित हुई है। 

उच्च न्यायालय ने हासन के बयान को गंभीरता से लिया और इसके ऐतिहासिक और भाषाई आधार पर सवाल उठाए। कोर्ट ने कहा, "ये देश भाषाई आधार पर विभाजित है। कोई सार्वजनिक व्यक्ति इस तरह के बयान नहीं दे सकता। कर्नाटक के लोगों ने केवल माफी मांगी है। इसके बजाय, अब आप इस न्यायालय के समक्ष सुरक्षा की मांग कर रहे हैं।"

याचिकाकर्ता की ओर से पेश वरिष्ठ वकील ध्यान चिन्नप्पा ने तर्क दिया कि फिल्म की रिलीज को रोका नहीं जा सकता है। उन्होंने अभिनेता की टिप्पणियों को पूरे संदर्भ में देखने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा, "कन्नड़ फिल्म उद्योग के सुपरस्टार भी इस कार्यक्रम में मौजूद थे। बयान की व्याख्या कन्नड़ विरोधी के रूप में नहीं की जा सकती।"